फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइचः छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की आत्महत्या, शोहदे ने पीड़िता के माता-पिता को भी पीटा

Sat, 15 Feb 2020 01:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बहराइच में कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शोहदे से परेशान होकर गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने युवती के माता-पिता की बुरी तरह पिटाई की थी।
विज्ञापन

पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 18 वर्षीय युवती के साथ पड़ोस का ही रहने वाला देवकी नामक युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था।

परेशान युवती ने इसकी जानकारी अपने परिवारीजन को दी। युवती के माता-पिता जब युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो भड़के आरोपी ने दोनों की पिटाई कर दी। इसकी सूचना जब युवती को मिली तो वह काफी दुखी हो गई और बृहस्पतिवार रात उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि देवकी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें