फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के नए DGP बने अरविंद कुमार जैन

Sun, 01 Feb 2015 01:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डीजीपी के लिए तमाम आकलनों के बीच अरविंद कुमार जैन के चार्ज संभाल लिया है। पत्रकार वार्ता में कानून-व्यवस्था पर जैन ने कहा कि वह किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


ए के जैन 1979 बैच के आईपीएस अफसर हैं, वह कुल मिलाकर अखिलेश सरकार के पांचवे डीजीपी हैं।

गौरतलब है कि ए के गुप्ता को केवल एक माह के लिए ही डीजीपी का पद दिया गया था, 31 जनवरी को उन्हें रिटायर होना था। इस बीच प्रदेश सरकार ने गुप्ता के कार्यकाल में तीन माह के विस्तार के लिए केंद्र से पत्राचार भी किया था, पर केंद्र से अप्रूवल न मिल पाने के कारण गुप्ता का जाना पड़ा।
विज्ञापन

एक जनवरी को दी गई थी नियुक्ति

वहीं, 31 जनवरी को रिटायर हो रहे ए के गुप्ता को विदाई दे दी गई।1977 के बैच के आईपीएस अफसर अरुण गुप्ता को 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया था।

13 जनवरी 1955 को जन्मे एके गुप्ता दिल्‍ली के रहने वाले हैं और उन्होंने भौतिक विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई की है। गुप्ता लखनऊ में ही 27 अगस्त 2014 से डीजी के पद पर तैनात थे।

यूपी के डीजीपी आनंद लाल बनर्जी के रिटायर होने के बाद नए डीजीपी की तलाश शुरू हुई थी। इस पद के लिए सूर्य कुमार शुक्ला और वीके गुप्ता का नाम चल रहा था, लेकिन एक महीने पहले यूपी सरकार ने एके गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें