फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया सियार, नोच कर मार डाला

Tue, 03 Sep 2024 03:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में सियार अपनी मां के साथ सो रही दो माह की बेटी को उठा ले गया और नोच कर मार डाला। सियार कई दिन पहले भी एक ग्रामीण पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
घटना से शोकाकुल परिजन व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के साथ छप्पर के नीचे सो रही नवजात को बीती रात करीब 1 बजे सियार चारपाई से उठा ले गया। करीब 60 मीटर दूर जब सियार ने नवजात को नोचना शुरू किया तो चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता दौड़कर मौके पर पहुंचे तो सियार भाग गया। नवजात के सिर के ऊपरी हिस्से में काफी गहरा घाव हो गया है। माता-पिता उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दियरा के कोड़रिया पुरवे का है। गांव निवासी मोनू अपनी पत्नी मुस्कान के साथ छप्पर के नीचे अपने बच्चों के साथ सोया हुआ था। पत्नी मुस्कान अपनी नवजात बेटी काजल (2 माह) व अन्य बच्चों मुस्कान (7), नाटे (4) व बेटी महक (2 ) के साथ चारपाई पर लेटी हुई थी जबकि पिता मोनू बेटे सुल्तान (5) के साथ दूसरी चारपाई पर लेटा था। 

ये भी पढ़ें - सराफा डकैती में शामिल तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक सिपाही भी हुआ घायल, गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा विधायक ने अपने गनर से बताया जान का खतरा, बोले- जब एमएलए ही नहीं सुरक्षित तो जनता कहां रहेगी
विज्ञापन


मोनू ने बताया कि रात करीब 1 बजे बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर हम लोग जागे तो नवजात काजल चारपाई पर नहीं थी। घर से कुछ दूर खेतों में चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े तो सियार मौके से भाग निकला। सिर से रक्तस्राव देख सीएचसी मोतिगरपुर ले गए जांच चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी ग्राम प्रधान व स्थानीय पुलिस को दी है। 10 दिन पूर्व बगल के गांव खैरहा निवासी बुजुर्ग बंशीधर चौबे (68) को भी सियार ने चेहरे पर काट लिया था। जिन्हें एंटी रेबीज के दो इंजेक्शन लग चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें