फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: अमेठी में सरेराह दबंगों का तांडव, होटल व्यवसाई को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 20 Nov 2024 06:11 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

बाजारशुकुल क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में दबंगो द्वारा एक व्यवसाई की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दबंगों ने व्यवसाई की लात-घूसों से पिटाई की।
विज्ञापन
वायरल हुआ वीडियो का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के बाजारशुकुल स्थानीय थानाक्षेत्र के जैनब गांव में बुधवार को दबंगों ने जमकर ताडंव मचाया। मामूली बात से नाराज दबंगों ने दिनदहाड़े सरेराह होटल व्यवसाई की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बाजारशुकुल के जैनबगंज में मोनू यादव होटल संचालित करते है। बुधवार को पुरानी रंजिश से नाराज दुकान के पास पहुंचे दबंगों ने मोनू की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान लोग तमाशाबीन बने रहे और दबंग सड़क पर दौड़ाकर व्यवसाई की पिटाई करते रहे।

सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों को ताडंव कम नहीं हुआ। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मामले में बीच-बचाव कर घायल व्यवसाई को लेकर थाने पहुंची। थाने में व्यवसाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


दबंगों के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें