फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हेड कांस्टेबल ने सरेराह छात्रा को छेड़ा, मां ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार किया गया

Thu, 04 May 2023 11:00 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

छेड़छाड़ के मामले में आरोपी सआदल अली को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है। वह पहले भी ऐसे कार्यों में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
सआदत अली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र में बुधवार को सरेराह बिना नंबर वाले स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल ने स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की। अश्लील टिप्पणियां करते हुए पीछा करता रहा। इसी दौरान पीछे चल रही छात्रा की मां ने इस शर्मनाक करतूत का वीडियो बना लिया। फिर सिपाही का विरोध किया तो वह खुद को छात्रा की सहेली का पिता बताने लगा।

विज्ञापन


खुद को फंसता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया तो मां ने राहगीरों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - महिला पहलवान मुझसे लिपटी थी, मैं नहीं; बृजभूषण बोले- मेडल पाने का मतलब यह नहीं है कि कोई झूठ नहीं बोल सकता
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मेनका ने कहा- मोहम्मद साहब भी थे शाकाहारी, स्कूलों में गीता के साथ बाइबिल व कुरान भी पढ़ाई जाए
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, कैंट के नीलमथा इलाके में किशोरी बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। कैंट स्थित 56 चौक के पास बिना नंबर प्लेट लगी स्कूटी सवार वर्दी पहने हेड कांस्टेबल सआदल अली ने छात्रा का पीछा करना शुरू किया। वह छात्रा से अश्लील बातें करता रहा।

छात्रा ने इसे नजरअंदाज किया और आगे बढ़ती गई। इस पर सआदत छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने लगा। पीछे चल रही मां ने घटना का वीडियो बनाने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इसके बाद कैंट थाने में पॉक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में केस भी दर्ज कराया। दोपहर बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी सआदत ऐसे कार्यों में लिप्त रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें