फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारंपरिक परिधान में इंडो वेस्टर्न की झलक

Fri, 26 Sep 2025 04:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के बाजारों में नवरात्रि पर पारंपरिक परिधानों में आधुनिक ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। महिलाएं और पुरुष दोनों ही नए डिज़ाइन व प्रिंट वाले इंडो-वेस्टर्न कपड़ों को पसंद कर रहे हैं। इससे बाजारों में रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन
अमीनाबाद से लेकर महिलाओं की पसंदीदा बाजार लवलेन हजरतगंज मेें कई नई-नई डिजाइन वाले कपड़े सजे हैं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। नवरात्र पर इस बार पारंपरिक परिधान में इंडो वेस्टर्न की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही मल्टी कलर वाले जैकेट पैंट, पटियाला सूट और चनिया-चोली पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

अमीनाबाद से लेकर महिलाओं की पसंदीदा बाजार लवलेन हजरतगंज मेें कई नई-नई डिजाइन वाले कपड़े सजे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार डांडिया और गरबा नाइट के लिए कई नए तरह के कपड़े आए हैं। जैकेट डिजाइन में कुर्ती के साथ प्लीटेड पटियाला सलवार औ अनारकली कुर्ती भी पसंद की जा रही है। पुरुष भी फैशन में पीछे नहीं हैं। केडिया (पारंपरिक गुजराती जैकेट) के साथ पायजामा या धोती का कॉम्बिनेशन काफी लोकप्रिय है। इस साल, केडिया में भी नए रंग और प्रिंट आकर्षित कर रहा है।

चनिया-चोली का नया रूप

नवरात्रि का सबसे लोकप्रिय परिधान चनिया-चोली है। पारंपरिक रूप से शीशे और धागे के काम वाली चनिया-चोली पहनी जाती है। इस बार इसमें कई बदलाव आए हैं। हल्के कपड़े जैसे कॉटन, लिनेन और सिल्क वाले कपड़े में चनिया-चोली का नया रूप महिलाओं को काफी पसंद आ रहा है। ये पहनने में आरामदायक भी है। पारंपरिक कढ़ाई की जगह अब फ्लोरल प्रिंट, डिजिटल प्रिंट और पेस्टल शेड्स की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


गरबा और डांडिया के लिए विशेष ड्रेस

गरबा और डांडिया नाइट के लिए खास तौर पर तैयार किए गए ड्रेस में भी इनोवेशन देखने को मिल रहा है। अब जैकेट, श्रग और केप को भी चनिया-चोली के साथ जोड़ा जा रहा है। ये मॉडर्न लुक देने के साथ डांस करने में सुविधाजनक हैं। मल्टी कलर वाले गुजराती डिजाइन में क्रॉप टॉप, शरारा, गरारा और धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन भी काफी पसंद किया जा रहा है।

अमीनाबाद से लेकर महिलाओं की पसंदीदा बाजार लवलेन हजरतगंज मेें कई नई-नई डिजाइन वाले कपड़े सजे हैं

अमीनाबाद से लेकर महिलाओं की पसंदीदा बाजार लवलेन हजरतगंज मेें कई नई-नई डिजाइन वाले कपड़े सजे हैं

अमीनाबाद से लेकर महिलाओं की पसंदीदा बाजार लवलेन हजरतगंज मेें कई नई-नई डिजाइन वाले कपड़े सजे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें