फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंडप में चल रही थीं रस्में, अचानक हुआ कुछ ऐसा; भरी भीड़ में प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग; देखता रहा दूल्हा

Thu, 25 Sep 2025 11:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में मंडप में शादी की रस्में चल रही थीं। इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमी ने भरी भीड़ में दुल्हन की मांग भर दी। दूल्हा और लोग देखते रहे। मामला थाने तक पहुंचा। बाद में आपसी समझौता से सुलझ गया।  
विज्ञापन
शिवांश और मोहिनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बुधवार की रात शादी के मंडप में फेरे शुरू होने से पहले ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख दुल्हन रोने लगी। इसी समय वहां पर मौजूद प्रेमी आगे आया और दुल्हन की मांग भर दी। अचानक हुई इस घटना से मंडप में हंगामा हो गया। इसके बाद बरात बेरंग लौट गई। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा का है। यहां के उत्तर टोला निवासी नरेश की बेटी मोहनी (21) की शादी कोठी क्षेत्र निवासी विकास सोनी से तय थी। 24 सितंबर की शाम बरात पहुंची। स्वागत-सत्कार के बाद मंडप में रस्में चल रही थीं। बताया गया कि इसी बीच वर पक्ष ने डेढ़ लाख रुपये नकद और डेढ़ तोला सोने के जेवर की मांग की। 

मांग पूरी न होने पर बरात वापस ले जाने की धमकी दी। विवाद बढ़ता देख मोहनी रोने लगी। वह रोते हुए वहीं पर मौजूद बहन के देवर शिवांश के पास पहुंची। शिवांश ने उसे रोता देखा तो उसने उसी समय उसकी मांग भर दी। यह देख सभी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्ष आपसी समझौते पर राजी हो गए हैं। वहीं, वर पक्ष ने दहेज की मांग के आरोपों को फर्जी करार दिया है। कहा कि उनके साथ जबरन यह नाटक रचा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें