फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शताब्दी भवन के बाहर मृत मिली केजीएमयू में दिखाने आई युवती

विज्ञापन
शताब्दी भवन के बाहर मृत मिली केजीएमयू में दिखाने आई युवती
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के शताब्दी फेज-2 भवन के बाहर सोमवार को लखीमपुर खीरी निवासी 19 वर्षीय दीपमाला मृत मिली। वह बड़ी आंत (मलाशय) के कैंसर से पीड़ित थीं। आशंका है कि बीमारी के अवसाद में खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि सर्जरी से पहले कैंसर को कम करने के लिए दीपमाला को कीमोथेरेपी दी जा रही थी। परामर्श के लिए वह पिता रजनीश के साथ 20 मार्च को ही आ गई थी। सोमवार को उसे ओपीडी में दिखाना था। रविवार रात वह शताब्दी फेज- 2 भवन के तीसरे तल पर सोई थी। तड़के तीन बजे रजनीश की आंख खुली, पर बेटी नहीं थी। सुबह तक उसे तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

केजीएमयू के कर्मियों ने सुबह करीब छह बजे भवन के नीचे युवती को खून से लथपथ देखा। उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इसी दौरान बदहवास पिता भी वहां पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम कराकर पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें