फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में छेड़खानी कर रहे थे शोहदे, लड़की ने सीएम योगी व यूपी पुलिस को किया ट्वीट, तुरंत गिरी गाज

Mon, 24 Feb 2020 07:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ से बस्ती जा रही एक युवती को रोडवेज बस में सवार दो युवकों ने गलत कमेंट करने के साथ जब फोन नंबर मांगा तो, वह सहम गई। चुपचाप मुख्यमंत्री व एडीजी कानून व्यवस्था को उसके साथ हो रही वारदात को ट्वीट कर दिया। इसके बाद सक्रिय हुए शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी आशीष तिवारी ने महिला थाना प्रभारी व एंटी रोमियो स्कवॉयड को मौके पर भेजा। रुदौली पुलिस ने घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन


बस को रुदौली में रोककर आरोपी दोनों युवकों को बस से उतार लिया गया। युवती ने आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया तो आरोपी आगे कोई कदम न उठाएं इसके लिए शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही आरोपियों के परिजनों को सूचना दी गई।

महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिलते ही वह एंटी रोमियो टीम के साथ रवाना हो गईं, बस को रुदौली में रोककर आरोपी युवकों को रुदौली पुलिस को सौंप दिया। दोनों युवक दिल्ली से बस्ती जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके मुताबिक युवती ने बताया कि वह लखनऊ से बस में सवार होकर बस्ती के लिए जा रही थी। उसकी सीट के पीछे दो युवक बैठे हुए थे। वे पहले उससे गलत कमेंट करने लगे और बाद में उससे उसका फोन नंबर मांगने लगे। इससे परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री व एडीजी कानून व्यवस्था को ट्विट कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

गुलाब का फूल देकर पीड़िता को करवाया सुरक्षा का एहसास

बताया कि महिला पुलिस ने पीड़िता को गुलाब का फूल देकर उसको सुरक्षा एहसास कराया। इसके बाद महिला थाना प्रभारी उसके साथ बस में बैठकर फैजाबाद शहर तक आई। बताया कि युवती ने आरोपी लड़कों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया।

सीओ रुदौली निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी युवक संभल जिले के रहने वाले हैं, उनकी पहचान मो. रिजवान व मो. हुसैन के रूप में हुईं। आरोपी युवकों ने बताया कि वह साड़ी बेचने का काम करते हैं। साड़ी बेचने के लिए उन्होंने युवती से फोन नंबर मांगा था।

बताया कि मामले में पीड़िता ने कोई शिकायत नहीं दी है, आरोपी युवकों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें