फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर घसीटा, विरोध पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली में शनिवार को कोचिंग जा रही बीए की छात्रा से शोहदों शिवम और विकास रावत ने छेड़खानी की। उसका हाथ पकड़कर घसीटा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

गौतमपल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

गौतमपल्ली निवासी छात्रा के मुताबिक कोचिंग जाते वक्त उसके घर से कुछ दूरी खड़े दोनों आरोपियों ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध जताने पर उसका हाथ पकड़कर घसीटने लगे।

खुद को किसी तरह बचाकर छात्रा ने पिता को कॉल की तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि शिवम व विकास कई दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें