प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
लखनऊ। एनसीईआरटी के नए माड्यूल के विरोध में सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता जब नहीं माने तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा एनसीईआरटी किताबों में जबरन इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर एनसीईआरटी काम कर रही है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर नोंकझोंक भी हुई। छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के सदस्य शुभम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार मनमानी कर रही है।