फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्स एप स्टेटस पर 'माई लाइफ इज ओवर' लिखकर फांसी पर झूल गई लड़की

Sun, 08 Sep 2019 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के पीजीआई इलाके में सोनम (28) ने अपने वाट्स अप स्टेटस पर माई लाइफ इज ओवर लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल अशोक कुमार सरोज के अनुसार, सोनम का पति अरविंद कुमार टैक्सी चालक है और वह देहरादून में रहता है। जबकि उसका आठ वर्षीय बेटा अक्षत भी पति के साथ रहता है।

विज्ञापन


सोनम उतरेठिया स्थित एक फैमिली बाजार में काम करती थी जिससे कुछ दूरी पर शीतल खेड़ा में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। सोनम का पति से विवाद चल रहा था। कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे मकान मालिक नीरज कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार की शाम से कई बार प्रयास किया गया पर किराए पर रहने वाली सोनम ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा अंदर से बंद है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ा तो सोनम का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, उसके वाट्स एप स्टेटस पर माई लाइफ इज ओवर का टेक्स्ट जरूर मिला। सोनम का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है पर पैटर्न लॉक होने की वजह से इसे खोला नहीं जा सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें