फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले काटी हाथ की नस फिर फंदे पर लटक गई

Mon, 03 Aug 2015 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर क्षेत्र में बीकॉम की छात्रा रविवार सुबह हाथ की नस काटने के बाद बाथरूम में फंदे के सहारे लटक गई। दरवाजा न खुलने पर पिता ने खिड़की से झांका तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दरवाजा तोड़ शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस को उसका ससुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस के मुताबिक,गाजीपुर डी ब्लॉक निवासी ओमप्रकाश की बेटी तुलसी (22) बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को रिजल्ट में नंबर कम आने पर शिक्षक ने उसे घर पर बैठने की सलाह दे दी। ये बात उसने पिता को बताई।

कॉलेज न जाने से परेशान छात्रा ने रविवार सुबह मकान की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में पहुंचकर पहले ब्लेड से अपनी हाथ की नस काटी।

दर्द उठने पर बाथरूम में एंगिल में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई। पिता मार्निंग वॉक से लौटे तो बाथरूम के पास पहुंच आवाज लगाई। आहट न मिलने पर खिड़की से देखा तो चीख निकल गई।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन में उसके पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा है कि ‘मेरी मौत की जिम्मेदार मैं खुद हैं,इसमें किसी का कोई दोष नहीं है’।
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटका किसान

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के इंटौजा क्षेत्र में शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर लौटा किसान पत्नी से झगड़े के बाद फंदे से लटक गया।

पुलिस के मुताबिक,इंटौजा खानपुर जागिर महोना निवासी किसान बिंद्रा (45) शनिवार रात शराब के नशे में धुत होकर घर लौटने पर पत्नी निर्मला से झगड़ा हुआ।

पति ने बांका लेकर पत्नी को दौड़ा लिया। लोगों ने बीच बचाव करके अलग किया। इसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर पड़ोसी के यहां चली गई। सुबह पत्नी घर पहुंची तो देखा आंगन में वह फंदे के सहारे लटक रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें