फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुष डॉक्टरों की भर्ती के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में नौ महीने से लटकी आयुष डाॅक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। डीएम ने चयन प्रक्रिया के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में साक्षात्कार की तिथि फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में चलने वाली आयुष यूनिटों में डॉक्टर नहीं है। एनएचएम ने बीते साल दिसंबर में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। इसके लिए करीब 2200 आवेदन आए थे, मगर विभाग इनके साक्षात्कार की तारीख तय नहीं कर पाया था। अब डीएम विशाख जी ने चार सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें सीडीओ, सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक व मुख्य कोषाधिकारी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि आयुर्वेद डॉक्टरों के साक्षात्कार की डेट इसी माह तय हो जाएगी। सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें