फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना

Sat, 23 Sep 2023 11:49 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

राम की नगरी में बन रही नव्य अयोध्या में चार किलोमीटर की लंबी नहर विकसित की जाएगी और इसका विकास भी रामायण की थीम पर होगा। इस महायोजना को आईआईटी रुड़की तैयार कर रही है।
विज्ञापन
नव्य अयोध्या के पहले फेस का नक्शा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में 1893 एकड़ में प्रस्तावित नव्य अयोध्या रामायण की थीम पर विकसित होगी। यह आधुनिकता के साथ रामायण कालीन दृश्यों से सुसज्जित होगी। यहां राम की पैड़ी की तर्ज पर एक छोटी नहर भी विकसित की जाएगी, जिसमें सरयू का पानी प्रवाहित होगा। ताकि यहां भी पर्यटक स्नान कर सकेंगे। इस नहर का डिजाइन तैयार करने का जिम्मा आईआईटी रुड़की को सौंपा गया है। आईआईटी रुड़की ने राममंदिर के मास्टर प्लान में भी अपना योगदान दिया था।

विज्ञापन


आईआईटी रुड़की नव्य अयोध्या की महायोजना बनाएगी। वाल्मीकि रामायण की थीम पर आधुनिकता के समावेश के साथ विकसित होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जो निर्माण होंगे वे गुजरात के अहमदाबाद में बनी गिफ्ट सिटी के मानकों पर होंगे। योजना के तहत नव्य अयोध्या तक सरयू नदी का पानी लाया जाएगा। इसके लिए एक छोटी नहर राम की पैड़ी की तर्ज पर विकसित की जाएगी। यह नहर करीब चार किलोमीटर लंबी होगी। जो लोग सरयू स्नान के लिए नया घाट तक नहीं जा पाएंगे वे नव्य अयोध्या के इस नहर में डुबकी लगा सकेंगे।

ये भी पढ़ें - सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की बैठक: 2019 में हारी हुई सीटों पर जीत के लिए बनी रणनीति, इस बार मैनपुरी व रायबरेली भी निशाने पर


योजना का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए कार्यदायी संस्था आवास विकास विभाग ने आईआईटी रुड़की व एनआईओएच से करार किया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाईड्रोलॉजी संस्था नहर का डिजाइन व मास्टर प्लान आईआईटी रुड़की के साथ मिलकर तैयार करेगी। नव्य अयोध्या में बनने वाली सड़क, ड्रेनेज, आवास, मठ-मंदिर, धर्मशाला, सीवर, वाटरलाइन का स्वरूप, लंबाई, चौड़ाई का पूरा डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


रोपित किए जाएंगें रामायण कालीन वृक्ष
नव्य अयोध्या में रामायण कालीन वृक्षों को रोपित किए जाने की योजना है। राम की पैड़ी की तर्ज पर यहां पिकनिक स्पॉट भी विकसित किया जाएगा। यह स्थान पूरी तरह से इकोफ्रेंडली होगी। 25 फीसदी भाग में ग्रीन एंड ब्लू वन विकसित किए जाएंगें। इनमें वाल्मीकी रामायण में वर्णित वृक्षों का रोपण किया जाएगा ताकि भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति हो सके।

आवास विकास के अधिशाषी अभियंता ओपी पांडेय का कहना है कि नव्य अयोध्या आधुनिकता के साथ रामायण काल की थीम पर विकसित हो रही है। योजना का ले-आउट, डिजाइन तैयार करने के लिए आईआईटी रुड़की व एनआईओएच को जिम्मेदारी दी गई है। यहां राम की पैड़ी की तर्ज पर एक छोटी नहर भी विकसित की जाएगी, जिसमें सरयू का पानी रहेगा। पर्यटक नव्य अयोध्या के घाटों पर भी स्नान कर सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें