लखनऊ। इंदिरानगर इलाके में रहने वाली पांच साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले 16 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि बच्ची मंगलवार को घर पर मौजूद थी। इस बीच आरोपी किशोर उसको बहाने से अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि घर में किशोर ने बच्ची के साथ गलत काम किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। घरवाले शिकायत लेकर इंदिरानगर थाने पहुंचे। एसीपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसको पकड़ लिया गया। नाबालिग होने की वजह से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी किशोर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है।