फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने हाथ में तिरंगा लेकर अफसरों के सामने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 05 Sep 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
तिरंगा लेकर किसान ने कंटेनर में रखा पेट्रोल खुद पर उड़ेल लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सरकार की ओर से फसल का मुआवजा नहीं मिलने और कर्ज माफ नहीं होने से परेशान किसान ने मंगलवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में अधिकारियों के सामने आत्मदाह की कोशिश की। किसान हाथ में तिरंगा लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के सामने ही कंटेनर में रखा पेट्रोल खुद पर उड़ेल लिया।

विज्ञापन


आनन-फानन पुलिस कर्मियों ने पीड़ित को पकड़ कर पेट्रोल कंटेनर व माचिस छीन लिया। मौके पर मौजूद एडीएम व एसडीएम ने पीड़ित की परेशानी सुनकर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम मोहनलालगंज सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित किसान को शासन स्तर पर स्वीकृत हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

नहर की सफाई हो जाती तो नहीं खराब नहीं होता धान
पीड़ित किसान कौशल किशोर निवासी बलसिहं खेड़ा ने बताया कि उसने बैंक से ढाई लाख का कर्ज लेकर धान लगाया था। फसल अच्छी थी, लेकिन सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से बस बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


लगातार शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग कई वर्षों से मितौली ड्रेन (शारदा सहायक) की सफाई नहीं कर रहा था। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद नहर का पानी उफनाने से उसके खेत सहित कई अन्य गरीब किसानों की फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो गई।

एक माह पहले भी अफसरों से लगाई थी गुहार
एक माह पहले चार अगस्त को मोहनलालगंज तहसील दिवस में एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर कर्ज माफी के साथ बर्बाद हुई फसल का मुआवजा शासन से दिलाने की गुहार लगाई थी। एक माह बाद भी उसे न तो सरकार की तरफ से कोई मदद मिली और न ही मदद का भरोसा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें