फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तंत्रमंत्र के शक में भतीजों ने कुल्हाड़ी से चाचा को काट डाला, पत्नी व बेटियों के सामने की हत्या

Tue, 23 Apr 2024 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के नगराम में पत्नी व बेटियों के सामने भतीजों ने चाचा की हत्या कर दी और भाग निकले। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के नगराम में मंगलवार शाम एक किसान को उसके भतीजों ने तंत्रमंत्र के शक में कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला और भाग निकले। वारदात से नाराज किसान के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


पाल खेड़ा गांव निवासी किसान सोहन लाल (50) मंगलवार शाम साइकिल से बेटी मालती, वर्षा व पत्नी गुड्डा के साथ गांव के बाहर खेत में सब्जी तोड़ने गए थे। शाम छह बजे घर लौटते वक्त सोहन लाल आगे थे, जबकि बेटियां व पत्नी पीछे थीं। गांव से कुछ दूर पहले अपने खेत के पास मौजूद सोहन लाल का बड़ा भतीजा धनीराम, मनीराम, हरिराम व उसके मौसेरे भाई ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर सोहनलाल की पिटाई कर दी। इस बीच हरिराम ने कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। मौके पर ही सोहनलाल की मौत हो गई। यह देख किसान की बेटियों व पत्नी की चीख निकल गई। मौके से चारों आरोपी भाग निकले।

तंत्रमंत्र को लेकर चल रही थी रंजिश
डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपी धनीराम को शक था कि चाचा सोहन लाल ने उसके परिवार पर तंत्रमंत्र कराया है। इसके चलते ही उसके पिता राम कुमार की मृत्यु हो गई थी। यही नहीं, कई परिजन भी बार-बार बीमार पड़ रहे थे। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन


दो घंटे चला हंगामा
ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया, जो दो घंटे तक चला। पुलिस से परिजन आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह, एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह व एसीपी मोहनलालगंज राधा रमण सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें