फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसाः बाइक से टकराया सांड, किसान की मौत

Tue, 17 Dec 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

लखनऊ में चिनहट के जुग्गौर में देर रात बाइक सवार किसान की बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के जरूआ गांव निवासी अमर सिंह यादव (42) चिनहट के हासेमऊ में एक हॉस्टल की देखरेख करता था।

विज्ञापन


रविवार को वह हॉस्टल से बाराबंकी जा रहा था। दुघरा गांव के पास उसकी बाइक एक सांड से टकरा गई। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बावजूद देर से पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमर के परिवार में पत्नी नीलम व तीन बच्चे हैं।

विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने ली बाइक सवार की जान

वहीं लखनऊ के बंथरा इलाके में रविवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार महेंद्र शुक्ला (30) को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्नाव के पटकापुर निवासी महेंद्र शुक्ला (30) बाइक से काम के सिलसिले से लखनऊ आ रहे थे।

देर रात वापसी के दौरान कानपुर रोड स्थित बंथरा थाने के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की तलाशी में जेब से मिले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस ने हादसे की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें