फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: हैलो! जस्टिस बोल रहा हूं, 15-20 दिन में आ जाएगी लड़की, कार्रवाई न करो..., अफसरों पर झाड़ रहा था रौब

Tue, 18 Jun 2024 05:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

एक व्यक्ति फर्जी जज बनकर पुलिस अधिकारियों पर रौब जमा रहा था और रौनाही थाना क्षेत्र में किशोरी के अपहरण के मामले की पैरवी कर रहा था। उसने सीओ सिटी, सीओ सदर व एसपी ग्रामीण को फोन किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वयं को जज बताकर लखनऊ में बैठा व्यक्ति पुलिस अधिकारियों पर रौब झाड़ रहा था। अपह्रत किशोरी के 15-20 दिन में मिलने का दावा करते हुए आरोपी पर कार्रवाई न करने के निर्देश दे रहा था। संदेह होने पर अधिकारियों ने जांच कराई तो मामले का खुलासा हुआ है। मामले में सीओ सिटी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को जस्टिस बताया और बड़े ही रौब से कहा 'सीओ सिटी बोल रहे हो, क्या आपके अंदर में रौनाही थाना आता है।' सीओ ने जवाब दिया कि 'वह सीओ सदर का क्षेत्राधिकार है तो कॉलर ने कहा ठीक है उन्हीं से बात करता हूं''। इसी दिन सीओ सदर अरुण कुमार सिंह को फोन किया और उनसे कहा कि ''जो लड़का नाबालिग लड़की को लेकर चला गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई न कीजिए, लड़की 15 दिन में आ जाएगी।'

ये भी पढ़ें - एकेटीयू के खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दिए 120 करोड़ रुपये, सात गिरफ्तार, 119 करोड़ बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में हार के बाद अब उप चुनाव की तैयारी, मिल्कीपुर सीट से भाजपा के कई दावेदार सामने आए


अगली कॉल उसने सीधे एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर को की और कहा 'जिस लड़की का अपहरण हो गया है, वह 20 दिन में आ जाएगी।' तीनों अधिकारियों ने जब आपस में इस फोन की चर्चा की तो झोल नजर आया। इसके बाद जब जांच की गई तो फोन करने वाले की पहचान लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के उत्तर धौना तिवारीगंज तारा का पुरवा निवासी तौसीफुल के रूप में हुई है। सीओ सिटी ने बताया कि पहले भी वह इसी तरह का कृत्य कर चुका है। उसके खिलाफ इलाहाबाद व लखनऊ में भी अलग-अलग मामलों में केस दर्ज हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें