फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की कुर्सी पर आजम, राजा भैया की नजर?

Tue, 05 Aug 2014 02:25 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम कैंडीडेट के रूप में अपने को पेश करने की होड़ सिर्फ भाजपा नेताओं में ही नहीं है।
विज्ञापन


इस दावेदारी में सत्ताधारी दल सपा के अलावा कांग्रेस व रालोद के नेता भी जुड़े हुए हैं। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां प्रदेश की सपा सरकार का मुस्लिम चेहरा हैं।

मेनका का सपना, 'BJP के बिग बॉस बनें वरुण'

पता नहीं, खां सूबे का सीएम बनने का सपना देखते हैं या नहीं। पर, फेसबुक पर खां को अगले सीएम के रूप में पेश करते हुए एक पेज बनाया गया है।

‘मोहम्मद आजम खां विल बी नेक्सट सीएम ऑफ यूपी’ के नाम से बनाए गए इस पेज पर चुनाव के दौरान काफी सक्रियता थी।

यूपी की शान-हमारी पहचान-मो. आजम खान

इस पर आजम के फोटो, उनके बयान का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यूपी की शान-हमारी पहचान-मो. आजम खान जैसे लाइनों का इस्तेमाल किया गया है।

इस पेज पर चुनाव के दौरान आजम के कारगिल से जुड़े बयान और विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया व बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के चित्र लगाकर टिप्पणियां की गई हैं।

कांग्रेसी नेता भी सीएम पद के लिए बेकरार

मौजूदा विधानसभा और हाल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन पूर्व गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह अपने को प्रदेश के अगले सीएम के रूप में प्रोजेक्ट करने की मुहिम में जुटे हैं।

सिंह के नाम से फेसबुक पर बनाए गए पेज का नाम है- आरपीएन सिंह-नेक्सट सीएम फॉर उत्तर प्रदेश। इस पेज को नियमित अपडेट किया जाता है।

इस पेज पर महंगाई को लेकर भाजपा नेता प्रभात झा और बिहार-यूपी के प्रवासियों से जुड़े भाजपा नेता विजय गोयल के बयान पर निशाना साधा गया है। सिंह दिन विशेष से जुड़े पर्व त्योहारों व महापुरुषों की जयंतियों पर शुभकामना देना भी नहीं भूलते।
विज्ञापन

राजा भइया भी सीएम पद के लिए विकल्प

फेसबुक पर अगले सीएम के रूप में राजा भैया को भी प्रोजेक्ट किया जा रहा है। फेसबुक पर एक पेज है ‘वी सपोर्ट राजा भैया (नेक्सट सीएम ऑफ यूपी)’।

इस पेज पर वैसे राजा भैया का पूरा नाम नहीं लिखा गया है और प्रोफाइल पर उनकी फोटो भी नहीं प्रयोग की गई है। इस पेज के डिस्कशन कालम में 239 सदस्य दर्ज दिखाए गए हैं। पर माना जा रहा है कि यह प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह से जुड़ा है।

प्रदेश में राजा भैया नाम से सिंह ही ज्यादा चर्चित हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह के बेटे व पूर्व सांसद जयंत चौधरी के नाम से भी फेसबुक पर एक पेज बनाया गया है।

जयंत चौधरी-नेक्सट सीएम ऑफ यूपी नाम से बना यह पेज फिलहाल सूना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें