लखनऊ के विभूतिखण्ड थाने में सुधा पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह करीब चार बजे एक भयंकर हादसा हो गया। गोरखपुर से संडीला जा रहा एक पिकप वाहन आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसा। हादसे की सूचना पाकर पीआरवी 0521 की टीम मौके पर पहुंची।
मुख्य कमांडर आरक्षी राम सिंह और आरक्षी चालक राजाबाबू शर्मा ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। चालक स्टीयरिंग में बुरी तरह फंसकर तड़प रहा था। पुलिसकर्मियों ने स्टीयरिंग काटकर उसे बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल भेजा।