फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे संचालक की दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या

Fri, 23 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजे संचालक संतोष कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के नगराम के जुबराखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने डीजे संचालक संतोष कुमार (30) को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


संतोष दोपहर करीब सवा तीन बजे दोस्त राजेंद्र कोरी के साथ बाइक से घर लौट रहा था तभी जुबराखेड़ा गांव के पास पीछे से आए बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े।

इस बीच बदमाश अपनी बाइक खड़ी करके पास आए और संतोष की पीठ व कनपटी पर गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


वारदात की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। संतोष की पत्नी ने रोहित नाम के युवक पर शक जताया है। वहीं, पुलिस प्रॉपर्टी के विवाद, रंजिश और लेनदेन की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि संतोष विभूतिखंड के वास्तुखंड स्थित कठौता का पुरवा का रहने वाला है और कई साल से मोहनलालगंज के कुभारा स्थित ससुराल में रह रहा था। उसकी शादी दस साल से पहले साहबदेई से हुई थी। ससुराल में पत्नी के अलावा कोई अन्य सदस्य नहीं था।

इसलिए संतोष वहीं रहकर खुशी म्यूजिक एंड साउंड के नाम से डीजे का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर राजेंद्र कोरी के साथ एलईडी टीवी बनवाने समेसी गांव गया था। सवा तीन बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे तभी जुबराखेड़ा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मारकर गिराने के बाद संतोष को गोलियां मार दीं।

आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश असलहे लहराते हुए कुभारा गांव की तरफ ही भाग निकले। इस बीच राजेंद्र से सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार, सीओ मोहनलालगंज नवीन कुमार सिंह सहित नगराम व मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। संतोष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें