फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में पेशी से एक दिन पहले युवक को घर से निकालकर सीने पर मारी गोली, मौत

Sun, 29 Jun 2025 09:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में जमीन के विवाद में एक युवक को घर से निकालकर गोली मार दी। सोमवार को विवाद की पेशी थी। उसके एक दिन पहले ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के विवाद में विशेश्वरगंज क्षेत्र के चंदईपुर निवासी योगेश चौबे (28) को उनके पट्टीदारों ने रविवार देर शाम घर से निकालकर गोली मार दी। परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जितेंद्र चौबे ने बताया कि उनका पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार शाम वह धान की रोपाई करवा रहे थे। चचेरे भाई योगेश घर पर अकेले थे। इसी दौरान पहुंचे विपक्षी पट्टीदारों ने उन्हें घर से निकाला और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद सीने से सटाकर गोली मार दी।

ये भी पढ़ें - नेपाल से पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंच रहा चीन का सोना, एक किलो में 13.50 लाख का मुनाफा कमा रहे स्मगलर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या:10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे रामलला, राम मंदिर ट्रस्ट बनवा रहा दो स्वर्ण जड़ित विशेष झूला
विज्ञापन


जितेंद्र ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने चकमार्ग के दोनों तरफ कब्जा कर लिया है, जिसे लेकर विवाद चल रहा है। प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को पेशी भी है, लेकिन एक दिन पहले ही विपक्षियों ने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद परिजनों ने एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन किया, लेकिन वह नॉट रिचेबल रहा।

यही हाल एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा व सीओ पयागपुर के सीयूजी नंबर का भी रहा। विशेश्वरगंज थाना प्रभारी ने फोन ही नहीं उठाया। योगेश तीन भाइयों में बड़े थे। उनके पिता दिलीप चौबे किसान हैं और घर पर ही रहते हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए योगेश डेयरी में दूध की सप्लाई का काम करते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें