फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैफी आजमी की याद में दास्तानगोई संग दिखाई जाएगी फिल्म हीर रांझा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी लखनऊ की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन निशातगंज स्थित पेपरमिल कॉलोनी स्थित एकेडमी में किया गया। बैठक में शायर कैफी आजमी की पुण्यतिथि पर 10 मई को होने वाले आयोजन को लेकर रूपरेखा बनी। प्रो. अली अहमद फात्मी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि 10 मई को तीन सत्र में समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. अली अहमद फात्मी ने कहा कि पहला सत्र शाम चार बजे से होगा जिसमें फिल्म हीर रांझा की झलकियां दिखाई जाएंगी और उस पर विमर्श भी होगा, जिसमें भारतेंदु नाट्य एकेडमी के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, कानपुर विवि के प्रोफेसर खान अहमद फारूख और लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. नदीम हसनैन शामिल होंगे। दूसरे सत्र में कैफी आजमी की पुस्तक नई गुलिस्तां पर इलाहाबाद विवि के प्रो. अली अहमद फात्मी और डाॅ. उदयभान यादव अपने विचार व्यक्त करेंगे।
तीसरे सत्र में शहजाद रिज़वी और फरजाना मेहंदी, अशफाक उल्ला खां पर दास्तानगोई पेश करेंगे। कार्यक्रम की सदारत प्रो. अली अहमद फात्मी और निजामत प्रो. रेश्मा परवीन करेंगी। फ्राहिम हुसैन को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। बैठक में प्रो. अली अहमद फात्मी, प्रो. नलिन रंजन, प्रो. रेशमा परवीन, डाॅ. अतहर रिज़वी, डाॅ. अजरा रिज़वी, करुणाशंकर, आशीष यादव, फहीन मेहंदी, फ्राहिम हुसैन, डाॅ. प्रियंका, मसरूर फात्मा, विशाल सिंह, आबिस मेहंदी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें