फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यज्ञ में आहुति के साथ की विश्व कल्याण की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आचार्य द्रोण विचार संस्थान की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ठाकुरगंज स्थित परशुराम मंदिर में हवन-पूजन और महाप्रसाद का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधिवत पूजन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंदिर परिसर में एकत्रित श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और धर्म रक्षा की प्रार्थना की। कार्यक्रम के संयोजक अनुराग पांडेय ने कहा कि संतों के दर्शन के लिए अहंकार और माया त्यागकर जाना चाहिए। उन्होंने संतों को ईश्वर का स्वरूप बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए संत स्वरूप में ही अवतरित हुए थे। नन्ही बालिका सोरा पांडेय ने संस्कृत में पाठ किया। कार्यक्रम में अवध प्रकाश शुक्ला, कल्याणगिरी मंदिर के महंत महावीर गिरी महाराज, सोम श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, राज किशोर, पंकज शुक्ला, सतीश द्विवेदी, संजय शुक्ला, मयंक गुप्ता, विशाल गुप्ता, विभोर शुक्ला, आदित्य शुक्ला आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें