लाल घेरे में अपराधी व राज्यमंत्री मोहसिन रजा
- फोटो : amar ujala
अमेठी के जगदीशपुर के रानीपुर बरसंडा में स्थित जामिया अल कादरिया गुलशने तयबा मदरसे में आयोजित कार्यक्रम में अमेठी जनपद के प्रभारी व विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री मोहसिन रजा शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उनके साथ जिला बदर अपराधी भी शामिल था।
स्वतंत्रता दिवस पर कमरौली थाना क्षेत्र के रानीपुर बरसंडा में स्थित जामिया अल कादरिया गुलशने तयबा मदरसे में कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में शिरकत करने राज्यमंत्री मोहसिन रजा पहुंचे थे। कार्यक्रम में मंत्री के पास ही शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जिला बदर अपराधी अहमद अली भी मौजूद था।
बीते दिनों एसपी की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने अहमद अली को जिला बदर कर दिया था। राज्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ही जिला बदर अपराधी उनके साथ ही टहलता रहा।