फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाय ने चौपटिया इलाके में बच्ची को दौड़ाकर किया हमला, घायल

विज्ञापन
पीड़ित के घर के पास बैठीं गाएं और पकड़े नगर निगम कर्मी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। शहर में खुले में छोड़े गए पशुओं की समस्या फिर गंभीर रूप में सामने आई है। दो दिन पहले रविवार को चौपटिया क्षेत्र में एक गाय के बच्ची पर हमला कर दिया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम ने गायपालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सआदतगंज थाना में तहरीर दी है। इसके अलावा इलाके में हिंसक गाय सहित पांच पशु भी पकड़े।


वायरल हुआ वीडियो सीसीटीवी फुटेज है। इसमें दिख रहा है कि करीब 12 साल की बच्ची रिद्धिमा को गाय दौड़ा रही है। बच्ची बचने के लिए भाग रही है, मगर कुछ दूर जाकर वह गिर जाती है और गाय उसे सींगों से मार कर पैरों से कुचलने लगती है। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने ईंट-गुम्मे चलाकर गाय को भगाया। इसी दौरान बच्ची सड़क पर खड़ी दो कारों के बीच छिप गई, लेकिन गाय ने पलटकर दोबारा बच्ची पर हमला कर दिया। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गाय को भगाकर बच्ची की जान बचाई। हमले में बच्ची को गंभीर चोट आई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन








पशुपालक के खिलाफ दी तहरीर

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद मौके पर टीम भेजी गई। वहां से हिंसक गाय सहित पांच गायों और एक बछिया को पकड़कर ऐशबाग स्थित कांजी हाउस में बंद किया गया। जांच में पता चला कि हमला करने वाली गाय का मालिक मुन्ना घोसी है। इस मामले में मुन्ना व गायों को खुला छोड़ने वाले राजू, छोटे भईया के खिलाफ जनहानि की आशंका पैदा करने और दूध दुहने के बाद गायों को खुला छोड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए सआदतगंज थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित के घर के पास बैठीं गाएं और पकड़े नगर निगम कर्मी। - फोटो : संवाद

पीड़ित के घर के पास बैठीं गाएं और पकड़े नगर निगम कर्मी। - फोटो : संवाद

पीड़ित के घर के पास बैठीं गाएं और पकड़े नगर निगम कर्मी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें