फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों से परेशान दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
महिला ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी दंपती ने बृहस्पतिवार दोपहर विधानभवन के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने दौड़कर दंपती को पकड़ लिया और थाने ले गए। पीड़ित दंपती ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाराबंकी निवासी आशाराम व पत्नी आरती विधानभवन पहुंचे और लोक भवन के सामने उतरते ही झोले में रखे डिब्बे से मिट्टी का तेल निकाला और उड़ेलना शुरू कर दिया। यह देखते ही सिपाही शिव कुमारी और सुष्मिता यादव दौड़ीं और डिब्बा व माचिस छीन लिया। थाने में दंपती ने बताया कि वह बाराबंकी के हेत्मापुर गांव के रहने वाले हैं।

गांव के राजाराम ने खेत में जानवर घुसने पर दोनों को पीटा। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से ही राजाराम व उसके परिवारीजन धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों को बाराबंकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें