पति-पत्नी ने विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर पति देर रात मौत हो गयी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के कुंवरपुर गद्दी गांव निवासी आशीष उर्फ रिंकू (30) का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर पति रिंकू की देर रात मौत हो गयी। पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।