लखनऊ निवासी एक जालसाज शासकीय विभागों में उच्च अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बनाता है। जो स्वयं व अपनी चहेती कंपनियों को ठेका दिलाने में सिंडिकेट का काम करता है। उसने अपनी एक चहेती फर्म को काम दिलाने के लिए डीएम पर दबाव बनाया। जिसे डीएम ने कर्मचारियों के सहयोग से कार्यालय से बाहर निकलवा दिया गया। जिसने व्हाट्सअप चैट के माध्यम से डीएम को अंजाम अच्छा न होने की धमकी दिया है। मामले में डीएम के स्टेनो की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं यह मामले
डीएम के अनुसार लखनऊ के साउथ सिटी निवासी संदीप त्रिपाठी पर लखनऊ के मड़ियांव थाने में 85 लाख की ठगी करने के आरोप में भी मामला दर्ज है। साथ ही लखनऊ के ही पीजीआई थाने में स्वयं को आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का परिचित बताकर सरकारी नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी करने के आरोप में भी उसके विरुद्ध मामला दर्ज है। भिनगा के पुरानी बाजार निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र मोहम्मद हामिद को टेंडर दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की गई। इस पर इकौना थाने में उसके विरुद्ध मामला दर्ज है। साथ ही भिनगा कोतवाली में बेसिक शिक्षा विभाग में डेस्क-बेंच की आपूर्ति मानक के अनुरूप तथा निर्धारित मात्रा के अनुसार न करने के आरोप में मामला दर्ज है।