फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी शर्मसार: पुलिस लाइंस में ही सिपाही की बहन के साथ दुष्कर्म, हड़कंप मचा, आरोपी निलंबित

Mon, 17 Feb 2020 08:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में रविवार की रात खाकी शर्मसार हो गई। एक सिपाही की बहन के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने का आरोप एक आरक्षी पर ही लगा। सोमवार को घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी स्वप्निल ममगाई मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है साथ ही एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्र्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में रहने वाली युवती ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार की रात अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच आरक्षी कौशल उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। गालीगलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। कहीं बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की जानकारी अपने आरक्षी भाई और भाभी को फोन पर दी। पुलिस लाइंस में दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। पहले किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि पुलिस लाइंस में ही रेप की घटना हो जाएगी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की। पुलिस ने केस दर्ज करके सिपाही कौशल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि केस दर्ज करके घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

तय हो गई थी आरक्षी की शादी

चर्चा है कि आरोपी सिपाही और पीड़िता के बीच पहले से नजदीकियां थी। इधर, आरोपी की शादी तय हो गई थी। कहा जा रहा है कि इसी वजह से आरक्षी पर आरोप लगाया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि आरक्षी सिपाही और पीड़िता के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई का कहना है कि पुलिस लाइंस में रहने वाली पीड़िता की तहरीर पर सर्विलांस टीम में शामिल आरक्षी कौशल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया गया है साथ ही आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें