फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमें भक्त

विज्ञापन
आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त
विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में रविवार को झूल उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


श्री श्याम परिवार की ओर से आयोजित इस उत्सव में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे..., खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है..., श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम..., मेरे श्याम से मिलने की आस लगी है...,ले हाथों में निशान, चलो खाटू धाम..., जो भी आया श्याम के द्वारे.., भर गई उसकी झोली सारे जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।
श्री श्याम परिवार के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि झूल उत्सव के अवसर पर श्री श्याम प्रभु का भव्य शृंगार, मनमोहक झांकी एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन गायक पवन मिश्रा एवं अनुष्का मिश्रा ने खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन को पहुंचे।

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

आस्था और भक्ति का दिखा संगम, झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें