फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोक चौपाल में गूंजे रामभक्ति के स्वर

विज्ञापन
लोक चौपाल में गूंजे रामभक्ति के स्वर
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित ईश्वरधाम मंदिर परिसर में रविवार को तुलसीदास जयंती पर लोक चौपाल का आयोजन हुआ। तुलसीदास जी के साहित्य में जीवन-मूल्यों पर चर्चा हुई। साथ ही, रामभक्ति के स्वर गूंजे। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के तहत यह आयोजन हुआ। पद्मा गिडवानी, विमल पंत, चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता, संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी मौजूद रहीं। वरिष्ठ गायिका आशा श्रीवास्तव के निर्देशन में तुलसी पदों की प्रस्तुतियां हुईं। प्रीति श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, गोपाली चंद्रा, रूपाली श्रीवास्तव और अर्चना चौकसे ने गीत प्रस्तुत किए। सरिता अग्रवाल ने तुलसी के दोहों का पाठ किया। निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में बच्चों ने भी प्रस्तुति दी।

लोक चौपाल में गूंजे रामभक्ति के स्वर

लोक चौपाल में गूंजे रामभक्ति के स्वर

लोक चौपाल में गूंजे रामभक्ति के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें