फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: बाल कल्याण अफसर पर हमले की जांच के लिए कमेटी का गठन, कार्रवाई का आदेश

Wed, 13 Nov 2019 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
जिलाधिकारी रायबरेली शुभ्रा सक्सेना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली के गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में बच्चों द्वारा महिला अफसर पर किए गए हमले के मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है और मामले पर समुचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जिले की डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इस बाबत आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि शहर के धौरहरा स्थित गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में तैनात बाल कल्याण अधिकारी पर बच्चों ने ही कुर्सियों से हमला बोल दिया। पहले कहासुनी की और फिर हमला बोलकर पिटाई की। सीसीटीवी फुटेज में दबंगई की यह तस्वीर कैद हो गई।

मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़िता का कहना है कि केंद्र संचालक की ओर से यह सब कराया जा रहा है। उन्हें एक दिन प्रसाधन में बंद कर दिया गया था। आए दिन उनके साथ ज्यादती की जा रही है। यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि वह नौकरी छोड़कर चली जाए। मामले में कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें