नगराम। महुली गांव में शुक्रवार को 13 वर्षीय आकाश ढीली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। वह अपने पिता राधेश्याम के साथ छप्पर बना रहा था। इसी दौरान हरा बांस उठाते समय ढीले तार से उसका संपर्क हो गया। मां शीला देवी ने तुरंत लाठी से तार पर वार कर उसे बचाया। आकाश को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका उपचार चल रहा है। वह एनआरएन पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र है।
परिजनों का आरोप है कि उक्त ढीली लाइन की शिकायत पहले भी विद्युत उपकेंद्र पर की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में समेसी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि वह मौके पर गए थे और समस्या के समाधान के लिए अतिरिक्त खंभा लगाने की बात कही।
आकाश व गुजरी हाईटेंशन लाइन।