फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व पार्षद व उनके परिवार पर धमकाने का मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Oct 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव गांव निवासी व व्यवसायी शकील ने जानकीपुरम वार्ड प्रथम के पूर्व पार्षद सपा नेता चांद सिद्दीकी, उनके भाई पूर्व प्रधान सैदपुर नब्बू सिद्दीकी व रिश्तेदारों पर गाली-गलौज और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी नब्बू का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें वह महिलाओं पर अश्लील फब्तियां व हत्या करने की धमकी दे रहा है। जानकीपुरम पुलिस ने पूर्व पार्षद चांद सिद्दीकी, पूर्व प्रधान नब्बू सिद्दीकी, नफीस समेत 27 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नहर रोड पर जूता-चप्पल की दुकान लगाने वाले शकील के मुताबिक, उसने नगर निगम के पार्षद के चुनाव में चांद सिद्दीकी का समर्थन नहीं किया था। इसी को लेकर चांद सिद्दीकी और उसके परिवार वाले उससे दुश्मनी मानते हैं। आरोप है कि सरकार बदलने के बाद सैदपुर के पूर्व प्रधान नब्बू सिद्दीकी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवार की महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसता है। शकील के अनुसार, नब्बू सिद्दीकी व उसके भाई चांद, गुड्डू, नफीस समेत कुल नौ भाई और उनके करीब 18 भतीजे हैं। सभी गांव में दबंगई करते हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2023 में भी इन लोगों ने घरवालों पर हमला किया था। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें