फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Jan 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके के लक्ष्मनपुरवा में 20 अगस्त को हुई कविता की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को लवकुश यादव नामक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। कविता के भाई शिवम यादव ने आरोप लगाया है कि फोन पर हुई बातचीत के बाद वह मानसिक तनाव में आ गई थी।
विज्ञापन

शिवम के अनुसार, 20 अगस्त 2025 की सुबह करीब 10 बजे कविता को बाराबंकी जनपद के सतरिख के शरीफाबाद निवासी लवकुश यादव का फोन आया था। करीब 10 मिनट की बातचीत के बाद कविता अस्वस्थ महसूस करने लगी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका पाया। बीबीडी इंस्पेक्टर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें