फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: गृहप्रवेश कार्यक्रम से लौट रही कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, मां-बेटे की मौत, चार गंभीर

Tue, 19 Dec 2023 09:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के रामनगर में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तालाब से निकाल लिया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में रामनगर कोतवाली इलाके में गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौटते समय कार बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। काफी मशक्कत के बाद बाहर निकली मासूम का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में फंसे आठ अन्य लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। चार बच्चियों की हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर किया गया, वहीं अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रामनगर के चंदनापुर निवासी दिनेश कुमार ने रानी बाजार कस्बे में अपना नया मकान बनवाया था। सोमवार को मकान का गृह प्रवेश था। देररात करीब 11 बजे दिनेश के भाई दीपक कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ भाई पप्पू के परिवार को लेकर कार से वापस जा रहे थे।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: राहुल, सोनिया और प्रियंका तीनों को यूपी से लड़ाने की तैयारी, खरगे को लेकर रहस्य बरकरार

ये भी पढ़ें - तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर गौरी खान की बढ़ सकती है मुश्किल, ईडी पूछताछ करने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर अंबिका स्कूल के निकट कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे लगे लोहे के गाटर से टकराकर बैरीकेडिंग तोड़ते हुए अमृत सरोवर तालाब में जा गिरी। काफी मशक्कत के बाद पप्पू की बेटी ट्विंकल (13) ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे के बाद कार में फंसे सात और लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी रामनगर पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने नीलम (40) पत्नी पप्पू व उसके 11 वर्षीय पुत्र अमन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दीपक की पुत्री अर्पिता (10), अनामिका (13), आकांक्षा (8) व अंजली पुत्री मनोज को लखनऊ रेफर कर दिया गया। दीपक, उसकी मां धर्मावती (60) व भतीजी टिंकल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर रत्नेश पांडेय ने बताया कि कार को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निनाल लिया गया है। चार बच्चियों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। दो का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें