फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ में बनेगा एयरपोर्ट से भी बेहतरीन बस टर्मिनल

Mon, 04 May 2015 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में अत्याधुनिक बस टर्मिनल बनेगा जो खूबसूरती में एयरपोर्ट को भी मात देगा। जिसे 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूपी के इस सबसे बड़े बस टर्मिनल पर यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। गौरतलब है कि आजमगढ़ परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का भी गृहजिला है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पुराने आजमगढ़ बस अड्डे को ध्वस्त करके साढ़े तीन एकड़ (1.20 लाख स्क्वॉयर मीटर) में नए बस टर्मिनल को बनाने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन


निर्माण निगम ने बीते सप्ताह पुराने बस अड्डे को ध्वस्त कर नए बस टर्मिनल को तैयार करने की आधारशिला रख दी है।

परिवहन निगम ने इस टर्मिनल का मॉडल तैयार कर गत एक मई को निर्माण निगम को सौंपा। इस टर्मिनल के निर्माण की निगरानी परिवहन विभाग को करनी होगी।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने बढ़ाया जाएगा बजट

सरकार ने टर्मिनल बनाने के लिए परिवहन विभाग के जरिये निर्माण निगम को 13 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। टर्मिनल को 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य है। सरकार जरूरत पड़ने पर और धन भी खर्च करेगी। यहां से 650 बसों के संचालन की योजना है।

ये सुविधाएं होंगी
- यात्रियों के लिए एसी, नॉन एसी वेटिंग हॉल
- एक दर्जन टिकट काउंटर व पूछताछ केंद्र
- मनपसंद डिश के लिए फूड कोर्ट
- टर्मिनल के ऊपर बैंक, हॉल और कार्यालय
- एसी बस यात्रियों के लिए अलग से इंतजाम

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम कहते हैं कि आजमगढ़ का अत्याधुनिक बस टर्मिनल पूर्वांचल की पहचान बनेगा। इस टर्मिनल से साधारण एवं एसी बसों का संचालन होगा। जल्द ही कई अन्य पुराने बस अड्डों की जगह नए बस टर्मिनल बनाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें