फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: सांड़ ने घर से बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बालक को पटक-पटक कर मार डाला

Fri, 29 Mar 2024 06:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज तराई (बलरामपुर)

सार

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सांड़ ने घर से बाहर खेल रहे एक बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। घटना से ग्रामीण भी सहमें हुए हैं।
 
विज्ञापन
घटना से दुखी ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया में एक दस वर्षीय बालक को सांड़ ने घर के सामने ही पटक- पटक कर मार डाला। घटना सुबह 11 बजे की है उस समय गांव के लोग खेतों में थे। तभी छुट्टा पशुओं को झुंड निकल रहा था। उसी में एक सांड़ ने खेल रहे बच्चे को उठाकर पटका और फिर कई बार ठोकर मारी। सांड़ को भगाने के लिए गांव में मौजूद महिलाएं दौड़ीं, सांड़ तो भाग गया लेकिन बालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर खेतों से लोग गांव पहुंचे। मृतक के पिता बकरीदी ने बताया कि उनका लड़का मोहर्रम अली (10) घर के बाहर ही खेल रहा था। उसी समय यह घटना हुई। बच्चे की मौत से पूरे परिवार कोहराम मच गया। गांव के लोग भी घटना से सहमे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन छुट्टा जानवरों का झुंड गांव व आसपास निकलता है। इसे पकड़ने और संरक्षित करने का प्रयास नहीं हो रहा है। इससे लोगों की जान आफत में हैं। बालक की मौत से हर कोई गम और गुस्से में दिखा। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर अशोक सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है। तहसीलदार प्रमेश कुमार ने कहा कि मामले की रिपोर्ट ली गई है।
विज्ञापन


गौ- आश्रय की क्षमता पूरी, कहां रखें छुट्टा जानवर
लालनगर सिपहिया में गौ- आश्रय केंद्र की क्षमता से अधिक छुट्टा पशु संरक्षित हैं। पंचायत के सचिव अनिल कुमार का कहना है कि 75 पशुओं को संरक्षित किए जाने की क्षमता है। उसके सापेक्ष 80 पशु गौ- आश्रय केंद्र में हैं। इससे अब और अधिक पशुओं को नहीं रखा जा सकता है। फिलहाल आसपास के गौ- आश्रय केंद्रों पर भेजे जाने की व्यवस्था बनाई गई है लेकिन आए दिन लोग पशुओं को छोड़ दे रहे हैं। इससे दिक्कत है। संरक्षण किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
सांड़ के हमले में मृतक बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि वह पीएम नहीं कराएंगे, अंतिम क्रिया धर्म के अनुसार करेंगे। तहसीलदार प्रमेश कुमार का कहना है कि राजस्व कर्मियों को भेजकर परिजनों से जानकारी की गई। पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया, लेकिन परिवार के लोग तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें