फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के अफेयर से नाराज भाई ने उसे बांके से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के रायबरेली जिले में एक दिल दहला देनी वाली घटना हुई है। बहन की मनमर्जी से शादी करने की इच्छा का विरोध करते हुए उसके सगे भाई ने उसे घर पर ही बांके से काटकर मार डाला।
विज्ञापन


रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले तकिया मैदानपुर की रहने वाली गोमती (17) पुत्री जगदीश पर दोपहर को उसके भाई पिंटू ने घर के अंदर बांके से हमला बोल दिया।

गले में कई वार करके गोमती को मौत के घाट उतार दिया। जिस समय भाई ने घटना को अंजाम दिया, उस समय परिवारीजन घर पर नहीं थे। सूचना पर परिवारीजन पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना पर सीओ सदर सत्यपाल सिंह, कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


गले पर बांके से कई वार किए गए। इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर भाई फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को घर के अंदर से बरामद किया।

चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के मुताबिक मृतका गोमती का पड़ोस के ही विनोद नामक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात परिवारीजनों को पता चली तो उस पर नाराज हुए। तीन दिन पहले पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी हो गए।

भाई पिंटू शादी के खिलाफ था। वह नहीं चाहता था कि गोमती की शादी विनोद के साथ हो। इसी बात से खफा होकर उसने बहन की हत्या कर दी। सीओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटनास्थल का नजारा साफ बयां कर रहा था कि पहले भाई-बहन में झगड़ा हुआ, फिर बहन की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। जमीन पर खून बिखरा पड़ा था।  बहन ने कमरे के अंदर भागकर जान बचानी चाही, लेकिन भाई ने ताबड़तोड़ कई वार गले के पास करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

दिल दहला देने वाला नजारा

जो भी व्यक्ति मौके पर पहुंचा, वह घटनास्थल का नजारा देखकर सन्न रह गया। हर जुबां से यही निकल रहा था कि बड़ी बेरहमी से मारा।

इसी माह मृतका की उसके प्रेमी के साथ शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। मृतका के माता-पिता समेत अन्य परिवारीजन चाहते थे कि बिना विवाद हुए हंसी खुशी गोमती की शादी हो जाए, लेकिन पंचायत के फैसले से भाई नाराज था।

बहन को भी शादी न करने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिर में वह इस कदर जूनून में आया कि जो बहन उसकी सलामती के लिए राखी बांधती थी, उसी का खून कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें