फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में पागल बाबा मंदिर जाने के लिए 251 करोड़ से बनेगा पुल

Tue, 03 Aug 2021 06:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इसके साथ ही 20 करोड़ रुपये की एक किस्त भी जारी कर दी गई है। यह सड़क 7.278 किलोमीटर लंबी होगी। इसके रास्ते में आ रहा यह पुल भी दो लेन होगा।
विज्ञापन
पागल बाबा का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन (पागल बाबा मंदिर) तक सड़क के लिए यमुना नदी पर पुल के निर्माण के लिए 251.55 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही 20 करोड़ रुपये की एक किस्त भी जारी कर दी गई है। यह सड़क 7.278 किलोमीटर लंबी होगी। इसके रास्ते में आ रहा यह पुल भी दो लेन होगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने धार्मिक स्थलों तक सड़कों को निर्माण के लिए तरजीह देने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत यह मंजूरी दी गई है। इसके अलावा गोरखपुर में एनएच-28 के छूटे भाग कालेसर जगदीश मार्ग के किमी 1 से 9 तक सुधार के लिए 2.36 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह राशि पूर्व में लैप्स हुई रकम के सापेक्ष जारी की गई है। मौर्य ने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें