फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : नाबालिग छोटी बहन के साथ किया दुष्कर्म, रिश्तों को किया शर्मसार, परिजनों ने भी किया अनसुना

Sat, 18 May 2024 12:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज

सार

मामले पर चाइल्ड लाइन अधिकारी ने गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया है। बालिका ने अपनी मां व दादी से शिकायत की तो उन्होंने भी अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 16 वर्षीय किशोर ने अपनी छोटी बहन के साथ एक माह में कई बार दुष्कर्म किया। शुक्रवार को मामले की सूचना 1098 पर दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम ने गांव पहुंचकर बालिका से बात की तो उसने आपबीती सुनाई। गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जयवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह 9.37 बजे कंट्रोल रूम पर बालिका के साथ हैवानियत की सूचना मिली। फोनकर्ता ने बालिका का पता भी बताया। जानकारी दी कि किशोर अपनी 12 वर्षीय छोटी बहन के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर शांत करा देता है।

महिला अधिकारी काउंसलर ऋचा सुधीर और सुपरवाइजर विकास त्रिवेदी के साथ बालिका के घर पहुंचीं। बातचीत में बालिका ने बताया कि एक माह में भाई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत बालिका ने अपनी मां व दादी से भी की थी, पर सभी ने बात को अनसुना कर दिया। बालिका की आपबीती सुनने के बाद टीम रात करीब दस गोसाईंगंज थाने पहुंची और किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर महेंद्र शुक्ला के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें