लखनऊ। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नए परिसर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 855.04 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पहले चरण में 10 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। इसमें 7.90 करोड़ रुपये एक मद से और 2.10 करोड़ रुपये दूसरी मद से उपलब्ध कराए जाएंगे। शहीद पथ स्थित नए परिसर में 1010 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी इमरजेंसी सेंटर, नया टीचिंग ब्लॉक और ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कृतिका शर्मा ने संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह को आदेश जारी कर दिया है। निर्माण तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा।