फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला ने एक ही मोहल्ले के 40 लोगों की उड़ाई नींद!

Sun, 28 Jul 2013 10:31 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक क्षेत्र में एक महिला समेत तीन व्यक्तियों ने इलाके के अनेक लोगों को दवा कंपनी में मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


ठगी का शिकार बने 40 लोगों ने पुलिस पर जालसाजों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम एसएसपी के कैंप ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे चौक के मोहल्ला शाहगंज निवासी सैय्यद अब्बास अकील रिजवी ने बताया कि उसकी कैंटीन के पास रहने वाली एक महिला ने काफी समय पहले मलिहाबाद में रहने वाले अपने भाई समेत दो व्यक्तियों से परिचय कराते हुए जानकारी दी थी कि दोनों के पास अहमदाबाद की मेस्ट्रा फार्मा नामक दवा कंपनी फ्रेंचाइजी है।

लखनऊ में कारोबार बढ़ाने के लिए जौहरी मोहल्ले में ऑफिस खोला है। तीनों ने 15 प्रतिशत सालाना ब्याज का झांसा देकर चार लाख रुपये की मांग की। बताया कि एक माह की नोटिस पर रकम वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन


अकील का कहना है कि लाभांश न मिलने पर तहकीकात शुरू की। पता चला कि जालसाजों ने अब्बास हैदर से बीस लाख रुपये ले रखे हैं।

इसी तरह मो. जैद, मो. रईस, नूर आलम, अब्दुल अजीज, हाजी जीबरान अहमद व मो. शकील को मुनाफे का झांसा देकर दस-दस लाख रुपये लिए थे। इनकी तरह शीबा जुल्फिकार 9.60 लाख, सैय्यद फैजी 10.35 लाख, अब्बास अकील व आसिफ हलीम नौ-नौ लाख, धीरज वर्मा सात लाख, वकार हुसैन 7.5 लाख के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


तगादे पर जालसाजों ने फर्जी चेक थमाए जो बैंक से लौटा दिए गए। जालसाजी का शिकार बने लोगों का कहना है कि आरोपियों से साठगांठ के चलते चौक कोतवाल, सीओ व एएसपी सिटी पश्चिम ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे आक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचे। पुराने शहर में रूटमार्च पर निकले एसएसपी से भेंट न होने पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें