फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में ओपन कोटे की सीट पर एडमिशन बंद

Tue, 23 Jul 2013 07:38 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस की तीसरे दिन की काउंसलिंग के बाद सामान्य और ओबीसी वर्ग में ओपन कोटे की सीटें भर चुकी हैं।
विज्ञापन


अब सभी चार केंद्रों पर एससी-एसटी वर्ग के अलावा फ्रीडम फाइटर व विकलांग आदि के लिए सुरक्षित सीट पर ही प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी।

केजीएमयू की सीटें तो पहले दिन ही फुल हो गई थीं। दो दिन के अंतराल के बाद सोमवार को एमबीबीएस के लिए काउंसलिंग कराई गई। लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसजीपीजीआईएमएस) में काउंसलिंग के तीसरे दिन 27 अभ्यर्थियों ने अपनी पसंद की सीट लॉक की।

तीसरे दिन 901-2,000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लखनऊ सहित सभी चार केंद्रों पर इस दिन 87 सीटें लॉक की गईं। इसमें से केवल सात सीट ही एससी वर्ग की थीं। लॉक की गई सीट में 56 ओबीसी और 24 सामान्य वर्ग की रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को 8001 से आगे की रैंक के अलावा सुरक्षित सीट जैसे विकलांग, फ्रीडम फाइटर, एनसीसी वर्ग के अभ्यर्थी भी रजिस्ट्रेशन और सत्यापन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान 285 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

वहीं, लखनऊ में 115 अभ्यर्थी सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल हुए। कोई भी अभ्यर्थी अभी तक अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए नहीं पकड़ा गया है।

लखनऊ केंद्र के कॉर्डिनेटर जीसी पुरोहित ने बताया कि एमबीबीएस की अब केवल 461 सीटें ही बची हैं। इसमें एससी वर्ग की 391 सीट पर अभी अभ्यर्थी चुनना बाकी है।
विज्ञापन


सामान्य और ओबीसी वर्ग का ओपन कोटा खत्म हो गया है। सुरक्षित सीटों में सामान्य वर्ग की 22 और ओबीसी वर्र्ग की 13 सीट भरने के लिए काउंसलिंग मंगलवार को होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें