फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो KGMU होगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल

Sun, 29 Sep 2013 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू का नौंवा दीक्षांत समारोह शुरू हो चुका है। सीएम अखिलेश यादव और राज्यपाल बीएल जोशी वहां मौजूद हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर रविवार को उसे तीन नए भवनों की सौगात मिल गई। केजीएमयू कैंपस में तैयार हुए डेंटल भवन, नए ओपीडी ब्लॉक और एडवांस्ड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन राज्यपाल बीएल जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजीएमयू में गरीबों को बेहतर इलाज मिलता है और यह गरीबों के लिए वरदान है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है और आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी।
विज्ञापन


मेडल देने के बाद राज्यपाल बीएल जोशी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अभी बहुत दूर जाना है, कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए, इससे प्रगति रुक जाती है।

राज्यपाल ने कहा कि केजीएमयू में 3750 बेडों की व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। इस तरह यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा।

कुलपति डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि सरकार ने खुद शताब्दी अस्पताल को आमजन के लिए खोलने की तैयारी कर दी है। यह अस्पताल कॉरपोरेट स्टाइल में बनाया गया था लेकिन अब ये आमजन के लिए भी खोला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केजीएमयू के लिए 245 नई पोस्ट को हरी झंडी मिल गई है। इसमें 122 पोस्ट फैकल्टी की है जबकि 71 पोस्ट सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को दी गई हैं।

डिग्री पाने वाले मेधावीपीएचडी 28एमफिल 04एमबीबीएस 195डीएम 17एमसीएच 18एमडी 93एमएस 41डिप्लोमा 38एमडीएस 29बीडीएस 68
नर्सिंग
विवेकानंद कॉलेज 37सहारा कॉलेज 25रमा कॉलेज 18एपेक्स कॉलेज 16
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें