व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के 9636 प्रतिष्ठानों को यूपी 112 से जोड़ा गया है। इन प्रतिष्ठानों को एक अलॉर्म के जरिए यूपी 112 से जोड़ा गया है। इससे कोई घटना होने पर पुलिस बेहद कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी 112 से प्रतिष्ठानों के जुड़ने से आपातकालीन स्थिति में न्यूनतम समय में पुलिस, चिकित्सा, फायर सर्विस की मदद उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठानों में एक अलॉर्म स्थापित किया जाएगा। कोई घटना होने पर अगर किसी प्रतिष्ठान का अलॉर्म बजता है तो वहां की पूरी डिटेल लोकेशन के साथ यूपी 112 के डैश बोर्ड के साथ नजदीकी पीआरवी तक पहुंच जाएगी और पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
अलॉर्म रिसेप्शन सेंटर की मदद से गाड़ी को मौके पर भेजने में कम से कम चार से साढ़े चार मिनट की बचत होगी।