फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मेट्रो का मुंशीपुलिया तक 95 फीसदी काम पूरा, जनवरी से प्रस्तावित है कॉमर्शियल रन

Mon, 19 Nov 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
lucknow metro - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो 23 किमी लंबी एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया रेडलाइन पर कॉमर्शियल रन के नजदीक पहुंच चुकी है। अच्छी खबर यह है कि सबसे बाद में बनना शुरू हुए तीसरे सेक्शन केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच भी 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। ऐसे में जनवरी में प्रस्तावित कॉमर्शियल रन शुरू करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो के निदेशक वर्क्स एंड इंफ्रा संजय मिश्रा का कहना है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशीपुलिया के बीच 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। यहां 75 फीसदी रूट पर ट्रैक भी बिछ गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक लाइन के लिए ट्रैक्शन का काम भी पूरे रूट पर एक साथ चल रहा है। सभी आठ स्टेशनों का स्ट्रक्चर भी तैयार हो गया है। अब केवल इनकी फिनिशिंग और सीढ़ियां बनाने का काम बचा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाए।

संजय मिश्रा ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस सेक्शन पर हमने सबसे बड़ी चुनौतियों को पूरा कर लिया है। इनमें गोमती के ऊपर 175 मीटर लंबा बैंलेस्ड कैंटेलीवर स्पेशल स्पान बनाना, करामत कॉलेज के पास रेलवे लाइन के ऊपर होते हुए आईटी कॉलेज फ्लाईओवर के समानांतर काम करते हुए निशातगंज पुल के ऊपर से गुजरना, निर्माणाधीन कुकरैल पुल के सबसे अधिक ऊंचाई 22.50 मीटर ऊपर से यू-गर्डर इंस्टॉल और पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर के ऊपर से एलीवेटिड ट्रैक को पूरा करना मुश्किल था।

विज्ञापन

लखनऊ को मिल चुकीं सभी 20 ट्रेनें

lucknow metro - फोटो : amar ujala
कॉमर्शियल रन के लिए सभी 20 ट्रेनें लखनऊ मेट्रो को दीपावली से पहले ही मिल चुकी हैं। इनका ट्रायल प्राथमिकता सेक्शन पर मेट्रो कर रहा है।

एक साथ होगा पूरा ट्रायल
अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत रूट के साथ एलीवेटिड सेक्शन का काम भी पूरा हो रहा है। ऐसे में अब 12.5 किमी में चारबाग से मुंशीपुलिया के बीच मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का सुरक्षा ट्रायल एक साथ ही किया जाएगा। निर्माण पूरा होते ही इसके लिए शेड्यूल मांग लिया जाएगा।

किसकी, कितनी लंबाई

- फोटो : amar ujala
पॉलीटेक्निक फ्लाईओवर स्पान - 180 मीटर
गोमती नदी स्पान - 175 मीटर
नेताजी सुभाष पार्क स्पान - 45 मीटर
करामत कालेज, निशातगंज स्पान - 60 मीटर
विज्ञापन

फैक्ट फाइल : केडी सिंह स्टेेडियम से मुंशीपुलिया

- फोटो : amar ujala
- 21 छोटे बड़े स्पान बनाए
- 541 पिलर्स बनाए गए
- 2121 पाइल का निर्माण हुआ
- 262 पीयर कैप बनाए गए
- 39 कैंटेलीवर पीयर कैप बने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें